15 नवंबर 2019 - 18:15
दुश्मनों की हड्डियां चटखाने की ताक़त है हमारी वायु सेना में, जनरल सलामी

इस्लामी क्रांति संरक्षक बल आईआरजीसी के कमांडर, जनरल सलामी ने कहा है कि आईआरजीसी की वायु सेना ने दुश्मनों की हड्डियां तोड़ने की ताक़त हासिल कर ली है।

  जनरल सलामी ने गुरुवार को एक कार्यक्रम में अपने भाषण के दौरान शहीदों को याद करते हुए कहा कि इन शहीदों के बिना हम ज़िंदा नहीं रह सकते थे, उन्होंने हमें सिखाया कि इस्लाम व मुसलमानों की प्रतिष्ठा के लिए रणक्षेत्र को कभी  नहीं छोड़ना चाहिए, अगर किसी की देश की जनता ने लापरवाही की और मैदान में नहीं उतरी और दुश्मन की तलवार से डर गयी तो फिर उस राष्ट्र का अंत हो जाता है।

          जनरल सलामी ने, ईरान में मिसाइल मैन कहे जाने वाले शहीद तेहरानी मुक़द्दम को याद करते हुए कहा कि वह जो सोचते थे वह कर दिखाते थे। उन्होंने दुश्मनों के चलते फिरते जहाज़ों को बैलिस्टिक मिसाइल से निशाना बनाने के बारे में सब से पहले सोचा और फिर उन्होंने इस तकनीक की प्राप्ति में सफलता हासिल की और अब हमारे दुश्मनों को मालूम है कि उनके विमान वाहक युद्धपोत कहीं भी सुरक्षित नहीं है और यह निश्चित रूप से दुश्मन के लिए बहुत कड़वी सच्चाई है।

     उन्होंने कहा कि शहीद तेहरानी मुक़द्दम का सपना, ज़ायोनी शासन का अंत था और हम तेज़ी से उनके इस सपने को पूरा करने की दिशा में बढ़ रहे हैं। आज हमारे पास दुश्मन की हड्डियां तोड़ने की ताक़त है और अगर दुश्मन की कोई मूखर्ता की तो हम बड़ी आसानी से उसका दिमाग ठिकाने लगा सकते हैं।